देश जिनसे होकर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) गुजरती है

countries-through-which-tropic-of-cancer-passes

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा हैं जो कि 23.50° से होकर जाती है । यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं (भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा, आर्कटिक रेखा, अंटार्कटिक रेखा) में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

यह विश्व के 18 देशों से होकर (पूर्व की ओर बढ़ते हुए) गुज़रती है जो कि इस प्रकार हैं –

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई : Hawaiian region ) – केवल सागर, कोई भी द्वीप इस रेखा पर नहीं है। यह निहोआ एवं नेकर द्वीपों के बीच से निकलती है।
  2. मैक्सिको, मज़ातलान, प्रशांत महासागर के उत्तर में
  3. बहामास
  4. पश्चिमी सहारा (मोरोक्को द्वारा दावा किया गया।)
  5. मुरितानिया
  6. माली
  7. अल्जीरिया
  8. नाइजर
  9. लीबिया
  10. चाड – इसका उत्तरतम क्षेत्र कर्क रेखा द्वारा सीमित है।
  11. मिस्र
  12. सऊदी अरब
  13. संयुक्त अरब इमारात
  14. ओमान
  15. भारत
  16. बांग्लादेश
  17. म्यांमार
  18. चीन, मात्र गुआंगज़ोऊ के उत्तर से
  19. ताइवान

 

इन्हें याद करने की युक्ति देखे —

युक्ति:
मैं अल्जीरिया वाले मामा के साथ इनाम लेने UAE गई थी तो बताओ कि चाची बाग में मोर को कैसे सभाली होगी”
स्पष्टीकरण :
  1. मेक्सिको
  2. अल्जीरिया
  3. माली
  4. मारीतानिया
  5. इजिप्ट (मिस्र)
  6. नाइजर
  7. म्यामार
  8. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  9. बहामास
  10. ताईवान
  11. ओमान
  12. चाड (उत्तरतम सीमा में)
  13. चीन
  14. बांग्लादेश
  15. मोरक्को
  16. सउदी अरब
  17. भारत
  18. लीबिया

 

महत्वपूर्ण-

 

  1. माही नदी मध्य प्रदेश(भारत) से निकलती है जो कि पहले राजस्थान(भारत) फिर गुजरात(भारत) को होते हुए अरब सागर में गिरती है, ध्यान देने वाली बात ये है कि माही नदी निकलती तो मध्य प्रदेश से है परन्तु यह कर्क रेखा को दो बार गुजरात में काटती है |
इस पृष्ठ को अपने मित्रों से साझा करे

5 thoughts on “देश जिनसे होकर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) गुजरती है

  1. कर्क रेखा से जाने देश की ट्रिक
    मित्र पर गमछा झा है
    जो इस प्रकार हैं
    मि से मिजोरम
    त्र से त्रिपुरा
    प से पश्चिम बंगाल
    रा राजस्थान
    ग से गुजरात
    म से मध्य प्रदेश
    छा छत्तीसगढ़
    झा से झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *