भारतीय राज्य जिनसे होकर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) गुजरती है

indian state through which tropic of cancer passes

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा हैं जो कि 23.50° से होकर जाती है । यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं (भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा, आर्कटिक रेखा, अंटार्कटिक रेखा) में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

यह विश्व के 18 देशों से होकर (पूर्व की ओर बढ़ते हुए) गुज़रती है|

भारत का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है। यह उज्जैन शहर से निकलती है। इस कारण ही जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने यहां वेधशाला बनवाई इसे जंतर मंतर कहते हैं। यह खगोल-शास्त्र के अध्ययन के लिए है। इस कारण ही यह स्थान काल-गणना के लिए एकदम सटीक माना जाता है। यहां से अधिकतर हिन्दू पंचांग निकलते हैं।

नोट : गुजरात में माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है | विश्व में इन रेखाओं को दो बार काटने वाली नदियों की जानकारी लेने के लिए -क्लिक करें

भारत देश में कर्क रेखा इन 8 राज्यो से होकर गुजरती है (पश्चिम से पूर्व)-

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश
  4. छत्तीसगढ़
  5. झारखण्ड
  6. पश्चिम बंगाल
  7. त्रिपुरा
  8. मिजोरम

 

इन्हें याद करने की युक्ति देखे —

युक्ति :
MiRa‘s JCB at GMT

अन्य:

  1. मित्र पर गमछा झार
  2. छत्तीसगढ़ में मित्र पर झंडा गिरा
  3. मेरा मित्र राँझा पर छा गया
स्पष्टीकरण :
  • Mi- Mizoram
  • Ra- Rajasthan
  • J- Jharkand
  • C- Chattisgarh
  • B- Bengal
  • G- Gujarat
  • M- Madhya Pradesh
  • T- Tripura

 

महत्वपूर्ण-

 

एक अन्य प्रश्न उठ सकता है कि इन 8 राज्यों की राजधानियों में कौन सी ऐसी राजधानी है जिसके सबसे समीप से कर्क रेखा गुजरती है ?

इसके लिए आठो राजधानियों की स्थितियाँ देखे –

  1. गांधीनगर(गुजरात) – 23.10 उत्तर
  2. जयपुर(राजस्थान) – 26.55 उत्तर
  3. भोपाल(मध्यप्रदेश) – 23.16 उत्तर
  4. रायपुर(छत्तीसगढ़) – 21.16 उत्तर
  5. रांची(झारखण्ड) – 23.11 उत्तर
  6. कोलकाता(पश्चिम बंगाल) – 22.34 उत्तर
  7. अगरतला(त्रिपुरा) – 23.51 उत्तर
  8. आइजोल(मिजोरम) – 23.36 उत्तर

 

स्पष्ट है कि रांची(झारखण्ड) ही वह राजधानी है जिसके सबसे निकट से कर्क रेखा गुजरती है |

 

इस पृष्ठ को अपने मित्रों से साझा करे

7 thoughts on “भारतीय राज्य जिनसे होकर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) गुजरती है

    1. गुजरात (6) – कच्छ, सुरेन्द्र नगर, अहमदाबाद, मेहसाना,अरवल्ली, साबरकांथा
      राजस्थान (1) – बसवारा
      मध्य प्रदेश (14) – रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, सेहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरैया , शहदोल
      छत्तीसगढ़ (2)- सुरगुजा, कोरिया
      झारखण्ड (2) – रांची, गुमला
      पश्चिम बंगाल (4) – पुरूलिआ, बंकुरा, बर्धमान, नादिआ
      त्रिपुरा (1) – दक्षिणी त्रिपुरा
      मिजोरम (2) – लुंगलेई, शेरचिप

  1. शहरों की कर्क रेखा से दूरी/स्थिति के चार्ट के आधार पर अगरतला कर्क रेखा के सर्वाधिक पास है। जबकि आपने भी ये लिखा है कि राँची सबसे पास है। चार्ट के आधार पर इन शहरों की दूरी-
    अगरतला-23.51N
    राँची – 23.11N
    है। कर्क रेखा की स्थिति -23.50N है।
    कृपया, सही स्थिति से अवगत कराने का कष्ट करें।
    धन्यवाद।

  2. क्या प्रयागराज (इलाहाबाद) से भी कर्क रेखा होकर गुजरती है। ऐसी मान्यता है।

  3. राम झारखंडी के छ पंगु मित्र हैं
    रा-राजस्थान
    म-मध्यप्रदेश
    झारखंड
    छ- छत्तीसगढ़
    पं-पश्चिम बंगाल
    गु-gujrat
    मि-mijoram
    त्र-tripura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *